डबोक में ओल्ड एज होम गोविन्द लता कुंज बनेगा विश्वस्तरीय

ग्रेसियस लिविंग चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डबोक स्थित सीमेन्ट फेक्ट्री के निकट वरिष्ठ नागरिकों के लिये बनाये गये ओल्ड एज होम गोविन्द लता कुंज का उद्घाटन साध्वी सुश्री समाहित द्वारा करने के बाद उन्होंने कहा कि इस वृद्धाश्रम को वृद्धाश्रम की तरह नहीं रख कर इसे एक आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में विकसित करना है।

 | 
डबोक में ओल्ड एज होम गोविन्द लता कुंज बनेगा विश्वस्तरीय ग्रेसियस लिविंग चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डबोक स्थित सीमेन्ट फेक्ट्री के निकट वरिष्ठ नागरिकों के लिये बनाये गये ओल्ड एज होम गोविन्द लता कुंज का उद्घाटन साध्वी सुश्री समाहित द्वारा करने के बाद उन्होंने कहा कि इस वृद्धाश्रम को वृद्धाश्रम की तरह नहीं रख कर इसे एक आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में विकसित करना है। साध्वी समाहित ने आयात्मिक संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि जीवन में उतरार्द्ध में अब सिर्फ आध्यात्मिक जीवन जीना चाहिेय क्योंकि वहीं जीवन ईश्वर के निकट ले जाता है। उन्होेंने गोविन्द लता कुंज को एक आध्यात्मिक केन्द्र को बनाने की परिकल्पना के बारें में जानकारी दी।
साध्वी समाहित भी यहां करेगी निवास साध्वी ने कहा कि यह वृद्धाश्रम जिस स्थान पर यह बना है उस स्थान के वास्तु में कुछ खास है और अब वे स्वयं यहाँ पर निवास करेंगी और इस आध्यात्मिक केन्द्र को विश्व का स्तर का बनाने का प्रयास किया जायेगा।
ट्रस्ट के सुरेश राठी ने बताया कि इस आध्यात्मिक केन्द्र में 2 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के लोग इसमें रह सकेंगे। यहाँ रहने वाले लोग वृद्धाश्रम की तरह नहीं रह कर एक आध्यात्मिक जीवन की तरह जीवन जीयेंगे। उन्होेंने बताया कि इस वृद्धाश्रम में रहने के लिये 1 माह में पंजीकरण की प्रकिय्रा प्रारम्भ कर दी जायेगी। भविष्य में यहाँ 90 कमरे तक का निर्माण किया जाने का प्रावधान है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News