छुट्टियों का पुराना ऑर्डर वायरल करना पड़ा महंगा

सीडीईओ ने गुरुजी को थमाया नोटिस
 
 | 
छुट्टियों का पुराना ऑर्डर वायरल करना पड़ा महंगा
झाड़ोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय लखुम्बरा फला में नियुक्त शिक्षक शिवलाल डामोर ने गुरुवार को सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जनवरी, 2019 के जिला कलक्टर के एक आर्डर को वायरल करते हुए छुट्टियां बढ़ाये जाने के संबंध में संशय पैदा किया। 

उदयपुर 9 जनवरी 2020। इन दिनों सर्दी के प्रकोप के चलते जिला कलक्टर द्वारा गत वर्ष जारी किए गए एक आदेश को सोशल मीडिया पर वायरल करने की शरारत एक गुरुजी को उस वक्त भारी पड़ गई जब मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित को नोटिस थमा दिया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गोड़ ने बताया कि झाड़ोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय लखुम्बरा फला में नियुक्त शिक्षक शिवलाल डामोर ने गुरुवार को सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जनवरी, 2019 के जिला कलक्टर के एक आर्डर को वायरल करते हुए छुट्टियां बढ़ाये जाने के संबंध में संशय पैदा किया। 

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उसे अपने पीईईओ के माध्यम से तीन दिन में जवाब तलब किया है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News