रायफल की सफाई के दौरान चली गोली से वृद्धा घायल

उदयपुर 8 अप्रैल 2019, शहर के फतेहपुरा क्षेत्र के न्यू अहिंसापुरी में शनिवार शाम को रायफल की सफाई के दौरान हुए अचानक धमाके से पड़ोस में रहने वाली वृद्धा पुष्पाबाई पत्नी नरेंद्र सिंह हरकावत घायल हो गई। वहीँ इस मामले में पुलिस ने एक वृद्ध के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 | 

बताया जाता है की शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बाजे एक वृद्ध द्वारा रायफल की सफाई करते हुए अचानक ट्रिगर दबने से पड़ोस के मकान में रहने वाली वृद्धा को गोली जा लगी जिससे वृद्धा के हाथ व गला ज़ख़्मी हो गया। हालाँकि गोली लगने का अहसास वृद्धा को एकाएक नहीं हुआ उस वक़्त उसने यही समझा की मोबाईल की बैटरी फटने से हादसा हुआ होगा। लेकिन जब घायल के बेटे घर की खिड़की और जाली में छेद देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस और एसएफएल की टीम ने अनुसन्धान कर मोहल्ले में लाइसेंस शुदा हथियारों को पता लगाया और उसके पड़ोस में रहने वाले बुज़ुर्ग से पूछताछ की तो सामने आया की शनिवार शाम को रायफल की सफाई के दौरान ट्रिगर दबने से फायर हो गया था लेकिन उन्हें भी अहसास नहीं था की गोली पड़ोस में रहने वाली पुष्पाबाई को जा लगेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News