पुरानी vs नई Maruti Swift : डिजाइन, इंजन, माइलेज और कीमत में कितना आया बदलाव ? जानिए कौन-सी रहेगी बेहतर

 | 
पुरानी vs नई Maruti Swift : डिजाइन, इंजन, माइलेज और कीमत में  कितना आया बदलाव ? जानिए कौन-सी रहेगी बेहतर

Udaipur Times, Automobile News : मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी 4th जेनरेशन Swift लॉन्च कर दी है। नई Swift की एंट्री के साथ 3rd जेनरेशन मॉडल का सफर खत्म हो गया है, हालांकि स्टॉक रहने तक पुराने मॉडल की बिक्री जारी रह सकती है। नई Swift में डिजाइन, इंटीरियर, इंजन और माइलेज समेत कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में सवाल है कि पुरानी Swift और नई Swift में कौन ज्यादा बेहतर है? आइए दोनों का पूरा कंपेरिजन जानते हैं।

नई Swift के डिजाइन में  आया  बड़े बदलाव

नई और पुरानी Swift को पहली नजर में देखने पर दोनों का सिल्हूट काफी मिलता-जुलता नजर आता है, लेकिन फ्रंट और रियर डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं।

पुरानी Swift में लाइन पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल मिलती थी, जबकि नई Swift में हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नई कार में LED फॉग लैंप और नए LED DRLs मिलते हैं।

नई Swift के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी बदला गया है। पुराने मॉडल में फ्लावर-स्टाइल अलॉय मिलते थे, जबकि नई Swift में V-शेप डिजाइन दिया गया है। रियर में भी LED टेललैंप के साथ नया लुक देखने को मिलता है।

इंटीरियर में किया सबसे बड़ा बदलाव

नई Swift के केबिन में पुराने मॉडल की तुलना में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलता है। 3rd जेनरेशन Swift में फिक्स्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता था, जबकि नई Swift में 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
नई कार में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ऑटोमैटिक AC और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। AC वेंट्स का डिजाइन भी बदला गया है।

यानी अगर केबिन और फीचर्स की बात करें तो नई Swift साफ तौर पर ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आती है।

इंजन और माइलेज में भी किया गया है बदलाव

पुरानी Swift में 1197cc का इंजन दिया गया था, जो 90PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसे 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया था। इसका माइलेज करीब 23.76kmpl तक था।नई Swift में कंपनी ने नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह करीब 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। इसमे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। नई Swift को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसका माइलेज 25.75kmpl तक बताया गया है। यानी पावर के मामले में पुरानी Swift आगे दिखाई देती है, लेकिन माइलेज के मामले में नई Swift बेहतर है।

डायमेंशन में कितना अंतर? दोनों मॉडल के डायमेंशन में बहुत बड़ा अंतर नहीं है।

पुरानी vs नई Swift: डायमेंशन में कितना बदलाव?

नई Swift की लंबाई 15mm बढ़कर 3860mm हो गई है, जबकि ऊंचाई 10mm घटकर 1520mm है। दोनों की चौड़ाई 1735mm, व्हीलबेस 2450mm और ग्राउंड क्लियरेंस 163mm है।

बूट स्पेस पुरानी Swift के 268 लीटर से घटकर 265 लीटर हो गया है, जबकि फ्यूल टैंक दोनों में 37 लीटर का है। कुल मिलाकर डायमेंशन में बदलाव मामूली हैं।

नई Swift की लंबाई 15mm ज्यादा है, जबकि चौड़ाई और व्हीलबेस समान हैं। हालांकि, नई कार का बूट स्पेस 3 लीटर कम होकर 265 लीटर रह गया है।

इनकी कीमत में भी हुआ इजाफा

नई Swift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत रु 6.49 लाख है, जबकि पुराने मॉडल की शुरुआती कीमत करीब रु6.24 लाख थी। यानी नई कार की शुरुआती कीमत में लगभग रु25 हजार का अंतर है।

नई Swift के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत करीब रु6.49 लाख से रु9.64 लाख तक जाती है। पुराने मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब रु9.28 लाख तक थी।

तो कौन सी Swift बेहतर? अगर आपका फोकस मॉडर्न डिजाइन, नए फीचर्स, बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा माइलेज पर है, तो नई 4th जेनरेशन Swift ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आती है। वहीं, अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए और पुराने मॉडल पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, तो 3rd जेनरेशन Swift भी विचार करने लायक हो सकती है।

कुल मिलाकर नई Swift ज्यादा आधुनिक और फीचर-लोडेड है, जबकि पुरानी Swift का सबसे बड़ा फायदा इसका दमदार 4-सिलेंडर इंजन और संभावित डिस्काउंट हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News