शुक्रवार को विद्युत निगम 500 व 1000 के नोट भी स्वीकार करेगा
शुक्रवार को विद्युत निगम 500 व 1000 के नोट भी स्वीकार करेगा
| Nov 11, 2016, 01:38 IST

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उदयपुर स्थित अधीक्षण अभियंता (पवस) कार्यालय के अंतर्गत विद्युत बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं से शुक्रवार को 500 व 1000 की नोट स्वीकार किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता के.एस.सिसोदिया ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
श्री सिसोदिया ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं के मद्देनजर 12 व 13 नवंबर को सभी उपखण्ड कार्यालयों पर बिल जमा होंगे।
