22 नवंबर को सिरसा आएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, पंचायत भवन में सुनेंगे जन समस्याएं

 | 
22 नवंबर को सिरसा आएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, पंचायत भवन में सुनेंगे जन समस्याएं

सिरसा 20 नवंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 नवंबर (रविवार) को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। स्थानीय पंचायत भवन में होने वाली इस बैठक में आमजन की कुल 15 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी जाएंगी।

बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का पूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News