टीचर्स डे पर अपने फवरेट अध्यापक को भेजे ये खास शायरियां, जल्दी करें फॉरवर्ड

 | 
टीचर्स डे पर अपने फवरेट अध्यापक को भेजे ये खास शायरियां,  जल्दी करें फॉरवर्ड 

Udaipur Times, Teachers Day Shayari 2026 : हर स्टूडेंट की ज़िंदगी में टीचर की भूमिका बहुत खास होती है। 5 सितंबर यानी 'टीचर्स डे' पर स्टूडेंट्स अपने गुरुओं और टीचर्स के प्रति सम्मान और आभार ज़ाहिर करते हैं। अगर आप इस टीचर्स डे पर अपने पसंदीदा टीचर को कोई खास मैसेज भेजना चाहते हैं, तो टीचर्स डे के लिए इन बेहतरीन शायरियों को ज़रूर देखें। आप इन शायरियों को WhatsApp, Facebook, Instagram या ग्रीटिंग कार्ड के ज़रिए अपने टीचर के साथ शेयर कर सकते हैं।

किताबों से आगे जीवन पढ़ाया, हर मुश्किल से लड़ना सिखाया, आप जैसे शिक्षक मिले जो हमें, तो जीवन का हर रास्ता आसान बनाया।

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना इंसान नहीं, आपने जो सिखाया है हमको, उसका कोई मूल्य नहीं।

गुरु का आशीर्वाद जब साथ होता है, हर मुश्किल रास्ता भी आसान होता है, मंजिल भले ही कितनी दूर क्यों न हो, गुरु का ज्ञान हमेशा पहचान होता है।

अंधेरों में दिया जला दिया आपने, सपनों को उड़ान दी आपने, हम तो मिट्टी थे बेकार सी, हीरे में बदल दिया आपने

जो बनाए हमें इंसान, उसे कहते हैं गुरु महान, आपके चरणों में है मेरा सम्मान, Happy Teachers Day के साथ प्रणाम

ना माता था ना पिता थे वो क्लास में, फिर भी प्यार मिला सबसे ज्यादा आपसे, टीचर नहीं आप तो फरिश्ते हो, जिंदगी बदली हमारी आप से

जब राह भटके हम, आपने दिखाया सही रास्ता, आप जैसा गुरु पाकर, बदल गया हमारा नसीबा

आपके डांट में भी प्यार था, आपके गुस्से में भी एहसास था, हम समझ नहीं पाए, पर आज हर बात याद है

गुरु का स्थान सबसे महान है, उनसे ही जीवन की पहचान है, ज्ञान के सागर से जो हमें मिलाते हैं, वही हमारे सच्चे भगवान हैं

एक दिया जलाया आपने, अंधेरे दिल में रोशनी आयी, आप जैसा गुरु पाकर, जिंदगी में बहार आयी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News