सरदार पटेल की 139 वीं जयंति पर – रन फॉर यूनिटी
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाई गई। सरदार पटेल की जयंति के अवसर पर प्रातः 07 बजे रन फॉन यूनिटी को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए प्रो. सारंगदेवोत ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई। इस अवसर प्रो. सारंगदेवोत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को देख एकता एवं अखण्डता के लिए मिलजुल कर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों के एकीकरण का कार्य किया।
इस अवसर पर प्रो. एन.एस. राव, डॉ. मनीष श्रीमाली, प्रो. सुमन पामेचा, प्रो. एस.के. मिश्रा, डॉ. राजन सुद, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. जीवनसिंह खरकवाल, डॉ. मंजू मांडोत डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. धमेन्द्र राजोरा, डॉ. दिलिप सिंह, डॉ. देवेन्द्र आमेटा, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, अरूण पानेरी, विद्यापीठ के समस्त विभागाध्यक्ष, छात्र-छात्राए उपस्थित थे।