जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं, हर कोई करेगा तारीफ

 | 
जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं, हर कोई करेगा तारीफ

Udaipur Times, Janmashtami Mehndi Designs : जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो ये मेहंदी के खूबसूरत और आसान डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। 

बांसुरी डिजाइन

कान्हा और उनकी बांसुरी के बीच के खास रिश्ते से तो हर कोई वाकिफ है। जन्माष्टमी के लिए, आप अपने हाथों पर छोटी बांसुरी का डिज़ाइन बनवा सकती हैं, जिसमें कुछ पत्तियां और बारीक बेलें भी शामिल हों। यह उन लड़कियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिन्हें सिंपल मेहंदी डिजाइन पसंद हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं

कृष्ण थीम की डिजाइन

आजकल हाथों के लिए मिनिमलिस्ट डिज़ाइन बहुत पसंद किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी के लिए, आप हथेली के बीच में कृष्ण का छोटा सा मुकुट, मोर का पंख या बांसुरी बना सकते हैं और उसके चारों ओर डॉट्स और बेल-बूटे के बारीक डिज़ाइन बना सकते हैं। यह डिज़ाइन कम मेहंदी के इस्तेमाल से भी बहुत सुंदर लगता है।

जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं

मोरपंख डिजाइन

भगवान कृष्ण के लिए मोर के पंखों का खास महत्व है; इसलिए, जन्माष्टमी के मौके पर हाथों पर मोर के पंख का डिज़ाइन बनाना बहुत अच्छा रहेगा। आप हथेली के बीच में एक छोटा सा मोर का पंख बना सकते हैं और उसके चारों ओर बेल-बूटे या छोटे फूल बना सकते हैं। यह डिजाइन बहुत सुंदर लगेगा और इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है।

जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं

फूलों वाली बेल का डिज़ाइन

अगर आपको धार्मिक डिज़ाइन के बजाय कुछ सिंपल और सुंदर पसंद है, तो फूलों वाली बेल का डिज़ाइन ट्राई करें। अपनी उंगलियों से लेकर हथेली के कुछ हिस्से तक फूलों और पत्तियों की एक सुंदर बेल बनाएं। अगर आप चाहें, तो इसमें मोर के पंख या बांसुरी का छोटा सा डिज़ाइन भी शामिल कर सकती हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं

'मक्खन-मटकी' वाला डिज़ाइन

जन्माष्टमी के लिए 'मक्खन-मटकी' वाला डिज़ाइन भी बहुत पसंद किया जाता है। आप मेहंदी में फूलों और पत्तियों के पैटर्न के बीच एक छोटी मटकी का डिज़ाइन बना सकती हैं। यह डिज़ाइन बच्चों और युवा लड़कियों, दोनों के हाथों पर बहुत सुंदर लगेगा।

जन्माष्टमी के मौके पर अपने हाथों को इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News