कजरी तीज के मौके पर अपने हाथ में बनायें ये सुंदर मेहंदी डिजाइन, जो देखेगा वहीं करेगा तारीफ
Udaipur Times, Mehndi Design for Kajari Teej : इस साल 31 अगस्त को कजरी तीज मनाई जाएगी। ये त्योहार हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको कुछ मेहंदी डिजाइन के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप कजरी तीज के मौके पर अपने हाथों में रचायेंगी तो हर कोई तारीफ करेगा।

फ्लोरल मेहंदी
बारीक डिज़ाइन वाली फ्लोरल-पैटर्न मेहंदी का यह स्टाइल आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है। आप भी मंडला-स्टाइल के फूल वाले इस तरह के डिज़ाइन को चुन सकती हैं।

'झूला' मेहंदी
तीज के लिए 'झूला' मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर लगेगा। कजरी तीज के शुभ अवसर पर ऐसे मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता को और बढ़ा देंगे।

नाम वाली मेहंदी
मंडला और फूलों-बेलों के पैटर्न के बीच नाम वाला मेहंदी डिजाइन वाकई बहुत सुंदर लगता है। यह स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ शानदार लुक भी देता है। तीज के लिए इसे जरूर आजमाएं।

मोर और कमल वाली मेहंदी
आजकल मोर और कमल के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कजरी तीज के शुभ अवसर पर महिलाओं को निश्चित रूप से इस तरह की पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी लगवानी चाहिए।

मोर और हाथी वाली मेहंदी
हाथी और मोर के साथ फूलों और झरोखे (जालीदार खिड़की) के पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन, शादीशुदा महिलाओं के हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

कमल और गोल टिक्की वाली मेहंदी
कमल के फूल और गोल टिक्की वाले पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन तीज के लिए एकदम सही रहेगी।