तीज के मौके पर महिलाएं ट्राई करें ये लेस्टेट डिजाइन के ब्लाउज, लुक में लग जायेंगे चार चांद
Blouse Designs for Teej: सावन के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में हरियाली तीज का त्योहार भी आता है। इसमें महिलाएं न केवल अपने पतियों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं, बल्कि सोलह श्रृंगार भी करती हैं जो विवाह, नारी शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इसलिए इस अवसर पर महिलाएं सज-धज कर अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती हैं। यदि आप भी हरियाली तीज 2026 की तैयारी कर रही हैं, तो यहां आपकी पारंपरिक साड़ी को और भी आकर्षक बनाने के लिए कुछ लेस्टेट नेक डिजाइन वाले ब्लाउजों के बारें में आज हम आपको बताने जा रहे हैं-
1. डीप नेकलाइन और ज्योमेट्रिक कट-आउट वाला बैकलेस ब्लाउज
पारंपरिक सुंदरता के साथ बोल्डनेस पाना चाहती हैं तो ज्योमेट्रिक कट-आउट वाली बैकलेस ब्लाउज के साथ डीप नेकलाइन चुनें। डीप वी-नेक ब्लाउज का डिज़ाइन क्लासिक लुक देता है, वहीं बोल्ड बैकलेस ब्लाउज मॉडर्न स्टाइल के लिए एकदम सही है। ब्लाउज पर मिनिमल एम्ब्रॉयडरी चुनें ताकि सबकी नज़रें डिटेल्स पर टिकी रहें। इस लुक को प्लीटेड साड़ी और उसी तरह की ज्वेलरी के साथ पूरा करें।

2. बैकलेस डोरी ब्लाउज के साथ डीप स्कूप नेकलाइन
बैकलेस डोरी ब्लाउज के साथ सिंपल, एलिगेंट और बोल्ड डीप स्कूप नेकलाइन में ग्लैमर का जलवा बिखेरें। स्कूप नेकलाइन पीछे की ओर डोरी टाई-अप डिज़ाइन को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करती है, जिससे पूरा लुक और भी आकर्षक और मोहक बन जाता है। ब्लाउज का यह लेटेस्ट नेक डिज़ाइन देसी और क्लासी स्टाइल का बेहतरीन मेल है।

3. स्वीटहार्ट नेकलाइन, नूडल-स्ट्रैप ब्रालेट ब्लाउज
ब्रालेट ब्लाउज़ ने फैशन जगत में तहलका मचा दिया है। नूडल स्ट्रैप्स वाली स्वीटहार्ट नेकलाइन चुनें। स्वीटहार्ट नेकलाइन लगभग सभी बॉडी शेप पर जंचती है।

4. क्लासिक वी-नेक स्लीवलेस ब्लाउज
क्लासिक वी-नेक स्लीवलेस ब्लाउज कभी फैशन से बाहर नहीं होता। वी-नेक डिज़ाइन की सदाबहार खूबसूरती आपकी गर्दन को लंबा दिखाती है और हर तरह की साड़ियों के साथ जंचती है। इसके अलावा, स्लीवलेस वी-नेक ब्लाउज डिज़ाइन सावन 2026 की उमस भरी मौसम में भी आपको कूल और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए एकदम सही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए, पारंपरिक ग्लैमर के लिए गोल्डन ट्रेडिशनल ज्वेलरी और हरी चूड़ियां पहनें।

5. हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन
हॉल्टर नेक ब्लाउज डिज़ाइन एलिगेंट और क्लासी फैशन का बेहतरीन मेल है। हॉल्टर नेक डिज़ाइन गर्दन के चारों ओर बंधता है, जिससे आपके कंधे और पीठ नज़र आते हैं। यह मॉडर्न साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और पारंपरिक परिधानों को अलग अंदाज़ देता है। आरामदायक और स्टाइलिश लुक के लिए हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज चुनें।

ब्लाउज सिलवाते वक्त इन खास बातों का रखें ख्याल
ब्लाउज बनवाते वक्त केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि फिटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। बहुत ज्यादा टाइट या ढीला ब्लाउज पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। साड़ी के कपड़े के हिसाब से और डिजाइन के हिसाब से ब्लाउज चुनें। अगर आपकी साड़ी हैवी है, तो ब्लाउज को थोड़ा सिंपल रखें और साड़ी साधारण है, तो ब्लाउज पर खूबसूरत वर्क करवाया जा सकता है।
