हरियाणा में बिजली मंत्री के आदेश पर बिजली विभाग का जेई सस्पेंड, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान के खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन को अवैध बता उखाड़ना व फसल बर्बाद करना एक जेई को इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे न केवल सस्पेंड किया गया अपितु वर्तमान पोस्टिंग स्टेशन पर रोजाना हाजिरी देने का फरमान भी सुनाया गया। यह जारी फरमान हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के हैं।
उपरोक्त मामला हिसार के उकलाना खंड स्थित गांव मदनपुरा का है, जिसमें शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने उकलाना खंड के गांव मदनपुरा में तत्कालीन जेई अजमेर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें यह मामला उपरोक्त मंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने आपरेशन शाखा के चीफ इंजीनियर को तुरंत जेई को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
बिना नोटिस उखाड़ा ट्यूबवेल कनेक्शन, मंत्री से शिकायत
शिकायतकर्ता हिसार के उकलाना खंड स्थित गांव मदनपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2008 में उन्होंने खेत में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन लिया। जिसे अपग्रेड भी करवाया। 2023 में मैंने जमीन का एग्रीमेंट सेल कर दिया और संबंधित लाईनमैन व जेई को मौके पर सूचना दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ट्यूबवेल कनेक्शन को एग्रीमेंट एक्ट सेल की जमीन पर तब्दील कर दिया। उन्होंने मेरा कनेक्शन एग्रीमेंट टू सेल के अनुसार दूसरी जमीन पर तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि वह समय पर बिल का भुगतान करता है। मई 2026 में निगम ने मेरे ऊपर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिसका भुगतान भी मैंने कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अक्टूबर 2026 में जेई, लाइनमैन, पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट उनके खेत में पहुंचे और जारी कनेक्शन को अवैध बताया। जिस पर मैंने उनसे नोटिस मांगा तो उन्होंने मना कर दिया।