कला एव संस्कृति मेले के दुसरे दिन कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतीयां
भारतीय लोक कला मडंल में चल रहे कला व सस्कृतिं मेले के दुसरे दिन कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतीयां दी।

भारतीय लोक कला मडंल में चल रहे कला व सस्कृतिं मेले के दुसरे दिन कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतीयां दी।
कार्यक्रम का आगाज सास्कृतिंक प्रस्तुतीयों से शुरू हुआ। शुरू में सभी कलाकारों ने यहा आए सैलानीयों का अपनी प्रस्तुतीयों से मनमोहा तो कर्इ सेलानी कलाकरों के साथ फोटो खिचवाते नजर आये । कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथीयों का स्वागत संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन व संस्था के व्यवस्था सचिव गोवर्धन सामन ने माल्यापर्ण कर किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी चित्तोड़ सासंद गिरीजा व्यास थीं। व्यास ने कार्यक्रम देख कलाकारो की प्रशसां की एंव उन्होंने कहा की कला को जिन्दा रखने के लिए यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जैसलमेर के लोक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतीयों से समां बाँधा तो जोधपुर की नृतयांगनाओं ने अपनी कालबेलीया नृत्य की प्रस्तुतीयों पर दर्शकों की खुब वाह वार्इ लुटी।

इसके साथ ही मेवाड की प्रसिद्ध गवरी के साथ अलग-अलग जगहों से आए कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतीयां दी। कार्यक्रम का सचांलन संस्था के सहायक निर्देशक श्याम माली ने किया।

