हरियाणा के आईटीआई संस्थानों में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले शुरू, ऐसे करें आवेदन

 | 
हरियाणा के आईटीआई संस्थानों में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले शुरू, ऐसे करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए रिक्त सीटों पर 'ऑन द स्पॉट' दाखिला प्रक्रिया की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों को भरने के लिए नए ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 अगस्त, 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दाखिला नए एवं पुराने दोनों आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर सीधे संस्थान स्तर पर किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 17 अगस्त, 2026 से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे तक अपने संबंधित संस्थान में जाकर अपना मेरिट कार्ड जमा कराना होगा। दाखिला पोर्टल से आसानी से डाउनलोड किए जा सकने वाले इस मेरिट कार्ड के साथ आवेदकों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि मौके पर ही ऑनलाइन दाखिला फीस जमा की जा सके।

इसके अलावा, अभ्यर्थी संस्थानवार रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग के अनुसार, सत्र 2026-27 की दाखिला विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News