मंगलवार को 5 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

उदयपुर, 09 अप्रेल 2019, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (19) के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के 5 प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी के समक्ष नामांकन दाखिल किए। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त चुनाव प्रेक्षक राजेश सिंह राणा (आईएएस) भी मौजूद थे।

 | 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट) रेड स्टार के कीका मीना, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभुलाल मीणा, भारतीय ट्राइबल पार्टी के बिरदीलाल छानवाल, सत्य बहुमत पार्टी के शंकरलाल एवं अंबेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया के हरजी लाल मीणा ने नामांकन दाखिल किए। इससे पूर्व उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा, भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनलाल मीणा, बहुजन समाज पार्टी के केसुलाल मीणा व कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (सीपीआई) के घनश्याम तावड़ नामांकन प्रस्तुत कर चुके है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

भारत निवार्चन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की जांच 10 अप्रेल को की जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा नाम उठाने की अंतिम तिथि 12 अप्रेल रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News