विश्व हास्य दिवस 7 को, 1000 लोगों को बांटेंगे कीप स्माईल के बैच
फिल्मसिटी सघर्ष समिति 7 मई रविवार को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर शहर में करीब 1000 लोगों को हंसते-हंसाते हुए कीप स्माईल के बैच बांट कर जीवन में हंसते रहने के छोटे-छोटे नुस्खे बतायेंगें।
फिल्मसिटी सघर्ष समिति 7 मई रविवार को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर शहर में करीब 1000 लोगों को हंसते-हंसाते हुए कीप स्माईल के बैच बांट कर जीवन में हंसते रहने के छोटे-छोटे नुस्खे बतायेंगें।
समिति प्रमुख एवं राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि जीवन में हंसते रहना भी एक कला है और यह सभी के पास नहीं होती है। कपिल शर्मा अपने शो के माध्यम से जिस प्रकार सभी के जीवन में खुशियां बांटते रहता है ठीक उसी प्रकार समिति शहर में 7 मई को विभिन्न स्थानों पर 100 लोगों को कीप स्माईल के बैच बांटेगी और वे 100 लोग आगे 10-10 लोगों को बैच बांट कर पूरे शहर में जीवन में हसते रहने का संदेश फैलायेंगें।

उन्होंने बताया कि जीवन में हास्य के बिना सब कुछ अधूरा है और हास्य है तो परेशानी का हल आसानी से निकाला जा सकता है। समिति भविष्य मे सिर्फ एक दिन ही इसे नही मनायेंगी वरन् पूरे वर्ष इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी ताकि हर व्यक्ति के जीवन में परेशानी दूर हो सके। माधवानी ने बताया कि कपिल शर्मा को ई-मेल कर इसं संदेश को अपने शो के माध्यम से प्रमोट करने का आग्रह किया है।