नाबालिग लड़की के बलात्कार और अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार
उदयपुर 10 मई 2019, जिले के झल्लारा थाना पुलिस ने 19 जनवरी 2019 को बामनिया स्कूल में अध्ययनरत एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भगा ले जाने और बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय हे की 19 जनवरी 2019 को दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की की तलाश कर उनका मेडिकल कर धारा 164 सीआरपीसी के बयांन पहले ही लिपिबद्ध कर अभियुक्त के विरुद्ध 363, 376 भा.द.स. एवं 4, 6 पोस्को एक्ट में मामला पहले ही दर्ज कर लिया था। बस अभियुक्त की तलाश थी जो आज मुखबिर के ज़रिये सुचना मिलने पर दबोच लिया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
झल्लारा पुलिस थानाधिकारी शिवसिंह ने बताया की हेमराज पिता नाया मीणा निवासी डगार फला खारवा को उक्त घटना के संदर्भ में गिरफ्तार कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर लिया गया है।