मोटरसाईकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन, 6 मोटर साईकिल बरामद

शहर के सुखेर थाना पुलिस ने संदिग्ध बाल अपचारी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से छह मोटरसाइकिल बरामद की है। बाल अपचारी ने गिरफ्त में आये अभियुक्त के साथ मोटर साईकिल चोरी और केशवनगर के एक मकान से एलसीडी, साउंड सिस्टम और लाखों रुपयों का घरेलु सामान चोरी करना स्वीकार किया है।

 | 

मोटरसाईकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन, 6 मोटर साईकिल बरामद

उदयपुर 11 अक्टूबर 2019, शहर के सुखेर थाना पुलिस ने संदिग्ध बाल अपचारी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से छह मोटरसाइकिल बरामद की है। बाल अपचारी ने गिरफ्त में आये अभियुक्त के साथ मोटर साईकिल चोरी और केशवनगर के एक मकान से एलसीडी, साउंड सिस्टम और लाखों रुपयों का घरेलु सामान चोरी करना स्वीकार किया है।

सुखेर पुलिस थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया छोटिया पुत्र भेरूलाल गमेती के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। इनके कब्ज़े से छह मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल सेलेब्रेशन मॉल से दो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, भुवाणा गांव से दो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, चित्रकूट नगर से यामाहा फ़्रेज़र और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया है इसके अतिरिक्त केशवनगर के एक मकान से एलसीडी, साउंड सिस्टम और लाखों रुपयों का घरेलु सामान चोरी करना स्वीकार किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News