देशी रिवाल्वर समेत एक गिरफ्तार

उदयपुर में अवैध हथियारो की धरपकड़ अभियान के तहत शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने मस्तान बाबा की दरगाह के पास झाड़ियों से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से लोडेड देशी रिवाल्वर और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किये है।

 | 

अम्बामाता थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की गिरफ्तारशुदा व्यक्ति 22 वर्षीय लोकेश कल्याणा पिता कमलेश कल्याणा, गाँधीनगर कच्ची बस्ती का निवासी है। लोकेश बदमाश प्रवृत्ति का है इसके खिलाफ पूर्व में लड़ाई झगडे और आर्म्स एक्ट के तहत पांच मामले पहले से दर्ज है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने लोकेश को अवैध रूप से देशी रिवाल्वर और ज़िंदा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। लोकेश कोई बड़ी वारदात अंजाम देने की फ़िराक में था। पुलिस अभी लोकेश से पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News