चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार चाकू बरामद किया है। 
 | 
चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही 

उदयपुर 6 नवम्बर 2019।  शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार चाकू बरामद किया है। 

हिरणमगरी थाना पुलिस के थानाधिकारी हनवंत  राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त फ़िरोज़ उर्फ़ भूरिया पिता बशीर खान निवासी बिलाल मेडिकल के पास खांजीपीर को डिटेन कर पूछताछ की जिस पर अभियुक्त ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। 

अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। अभियुक्त से अग्रिम पूछताछ जारी है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News