एक भाई ने 10 लाख में खरीदी गांव में जमीन, दूसरे भाई ने लिया 10 लाख का फ्लैट, जानिए 20 साल बाद कौन होगा अमीर ?
Udaipur Times, Village Land vs Flat : एक लंबे वक्त से लोग शहर की चकाचौंध और बढ़ती सुविधाओं को देखते हुए गांव की पुश्तैनी जमीन को बेचकर शहर में फ्लैट खरीद रहे हैं। इस लोग ज्यादा समझदारी का सौदा भी मानते हैं क्योंकि ऐसा मानना है कि शहर के फ्लैट कीमत गांव की जमीन से अधिक होती है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि शहर में प्रॉपर्टी की कीमत गांव की जमीन के मुकाबले ज्यादा बढ़ती है या फिर गांव की जमीन में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं-
उदाहरण के तौर पर दो भाई हैं और इन दोनों भाईयों को ही पिता की विरासत में से 10-10 लाख रुपये मिले हैं। ऐसे में एक भाई ने 10 लाख रुपये में गांव की जमीन खरीद ली है जबकि दूसरे भाई ने गांव में जमीन ना खरीद कर शहर में फ्लैट लेना ज्यादा उचित समझा। अब हम ये जानेंगे कि 20 सालों के बाद दोनों भाईयों में से कौन ज्यादा अमीर होगा वो भाई जिसने गांव में जमीन खरीदी है या फिर जिसने शहर में फ्लैट खरीदा है?
जमीन कभी पुरानी नहीं होती
गांव में जमीन खरीदने वाले भाई का तर्क है कि जमीन कभी पुरानी नहीं होती है। 20 सालों के बाद भी जमीन जैसी थी वैसी ही रहेगी। फ्लैट के मुकाबले ना उसकी कभी दीवार कमजोर होगी ना ही छत टपकेगी। समय के साथ-साथ जमीन की वैल्यू बढ़ती जाएगी।
देश आज जिस तेजी से बढ़ रहा है आने वाले वक्त में कोई ना कोई एक्सप्रेसवे, रेल लाइन या फिर फैक्ट्री यहां से जरूर निकल सकती है। ऐसे में 10 लाख रुपये वाली जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में हो जाएगी।
फ्लैट लेने से हर महीने किराए की बचत होगी
वहीं जिस भाई ने शहर में फ्लैट खरीदा है उसका मानना है कि फ्लैट खरीदने से हर महीने उसके किराए की बचत होगी। साथ ही फ्लैट का बड़ा फायदा यह भी इसको किराए भी दिया जा सकता है, जिससे हर महीने किराए के रुप में जो रकम मिलेगी उससे फायदा होगा। अगर उसे हर महीने किराए के रूप में 3-4 हजार रुपये मिलते हैं तो 20 सालों में किराए में वो केवल 10-12 लाख रुपये कमा सकता है। उसका मानना है कि गांव की जमीन से हर महीने या हर साल कोई बड़ा किराया नहीं मिलता है।
लेकिन आपको बता दें कि फ्लैट की भी एक उम्र होती है। 20 सालों के बाद फ्लैट पुराना हो जाएगा। लोग पुराने फ्लैटों को खरीदना नहीं चाहते हैं। फ्लैट की कीमत उतनी ज्यादा नहीं बढ़ती है जिस तरह से जमीन की रफ्तार कीमत बढ़ती है। 20 सालों में फ्लैट की मरम्मत, पेंटिंग और सोसाइटी मेंटेनेंस पर अमन का अच्छा-खासा पैसा खर्च होगा।
कौन होगा ज्यादा अमीर
इस हिसाब से देखा जाए तो जिस भाई ने गांव में जमीन खरीदी है 20 सालों के बाद वो ज्यादा अमीर होगा। गांव की जमीन की कीमत समय के साथ महंगी होती रहती है। जबकि फ्लैट की कीमत उतनी तेजी से नहीं बढ़ेगी जितनी की खाली पड़ी जमीन की कीमत बढ़ती है।
ऐसे में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो फ्लैट की जगह खाली पड़ी जमीन पर निवेश करना फायदेमंद होगा। समय के साथ-साथ हमेशा खाली पड़ी जमीन की कीमत में इजाफा होता है।