एक दिवसीय कैंसर जागरूकता शिविर आज
लायन्स क्लब उदयपुर व नारीत्व सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शनिवार को पारस महल होटल के सामने स्थित गुजराती समाज परिसर में एक दिवसीय कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
लायन्स क्लब उदयपुर व नारीत्व सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शनिवार को पारस महल होटल के सामने स्थित गुजराती समाज परिसर में एक दिवसीय कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि शिविर 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें कैंसर जैसी भयानक बीमारी की नि:शुल्क जांच एवं रोग से निदान से संबधित जानकारी विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।
नारीत्व सेवा संस्थान की ज्योति चव्हाण ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं की अन्य बीमारियों से संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श एंव निदान विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।