एक दिवसीय हेयर कटिंग व कलरिंग सेमिनार हुआ सम्पन्न
सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर के द्वारा आयोजित एक दिवसीय हेयर कटिंग व कलरिंग सेमिनार, सेन भवन मास्टर कॉलोनी मे सम्पन्न हुआ। जिसमे शहर के 100 हेयर एक्सपर्ट सम्मिलित हुए।

सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर के द्वारा आयोजित एक दिवसीय हेयर कटिंग व कलरिंग सेमिनार, सेन भवन मास्टर कॉलोनी मे सम्पन्न हुआ। जिसमे शहर के 100 हेयर एक्सपर्ट सम्मिलित हुए। संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हेयर कटिंग व कलरिंग की तकनीक व लेटेस्ट ट्रेन्ड का डेमो पुष्कर सेन व कमलेश सेन ने जेन्ट्स मॉडल पर स्टाईलिंग करके क्लासिक व मोहक लुक क्रिएट करके बताया।
जितेन्द्र सेन ने डबल सिजर टेªक्सराईजिंग टेक्निक बताई जबकि दिलीप सेन, श्यामलाल सेन व कैलाश सेन ने लेडिज मॉडल पर ग्रेजुएशन व लेयर कट के साथ ब्लोड्रायर तकनीक की भी जानकारी दी। नरेश सेन ने सेल्फ साफा बाँधने के तरीके बताए।
संगठन के संरक्षक श्री श्यामलाल सेन व महासचिव श्री शम्भूलाल सेन ने समस्त प्रतिनिधियों को धन्यवाद् दिया।