विश्व स्वास्थ दिवस पर पुकार का एक ओर रविवार पर्यावरण को समर्पित

उदयपुर 7 अप्रैल 2019, विश्व स्वास्थ दिवस पर पर्यावरण प्रदूषण से बढ़ती बीमारियों को कम करने के लिए पुकार के योद्धाओं ने अपना 244वां रविवार को सविना स्थित बरकत कॉलोनी पार्क में उत्साह के साथ समर्पित किया। पर्यावरण सुरक्षा के लिए पुकार की इस मुहिम में दीया संस्था के सदस्यों ने भी अपना योगदान दिया।

 | 

पुकार के सदस्य प्रतीक सेन ने बताया की किसी भी जगह पर जल और वायु की शुद्धता में पैतृक पौधों का अहम योगदान होता है क्योंकि पैतृक पौधे पर्यावरण के शुद्धक होते है, पैतृक पौधों की घटती संख्या आजकल की बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण है ओर इन्हे कम करने के लिए तथा शुद्ध वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पुकार लगातार हर रविवार पैतृक पौधों को लगाकर उन्हे बड़ा कर रहा है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस रविवार पुकार संस्था ने पूर्व में लगाए अरावली के 200 पैतृक पौधों को पानी पिलाकर व धूप से उनकी सुरक्षा के लिए उनमें पलवार डालकर रखरखाव किया जिसमे तरुणा राणावत, मनन सुथार, भुवनेश ओझा, अंकित जैन, विनय सोलंकी ,कपिल सिंह, अशोक जैन ,आशीष बृजवासी तथा दीया संस्था से आदित्य कुमार, प्रणय त्रिपाठी, चयन त्रिपाठी हितार्थ आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News