जावर के कानपुर दरिया फला में एक दिवसीय रबी प्रशिक्षण कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत समाधान परियोजना के 53 किसानों को गहरी जुताई करने के उपलक्ष्य में 500 रूपयें प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। गाॅंव कानपुर के दरिया फला गाॅंव में उपस्थित 53 किसानों को कृषि वैज्ञानिक संवाद के अन्तर्गत विविध कृषि योजनााओं की जानकारी दी गई जिसमें मेड़बन्दी, टांका बनाना, तारबन्दी, कृषि वानिकी इत्यादि शामिल है।

 | 

दरिया फला कानपुर के नारायण, जावर के सोहन, पाड़ला से तुलसीराम को खेत में खरपतवार हटाने के लिए उपकरण दिए गए। कानपुर गाॅंव की महिला किसानो को फरो मेकिंग पद्धति के लिए कार्य अनुसार 1500 रूपये तक की राशि के चेक सी एस आर टीम अरूणा चीता, शुभम गुप्ता और समाधान के समन्वयक महिपाल सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समाधान परियोजना की इस गतिविधि से अभी 200 किसानों को लाभान्वित किए जाने की योजना रखी गई है जिससे आस-पास के 12 गाॅंवो के किसान वैज्ञानिक कृषि पद्धति से जुडे़गे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News