न्यू मेम्बरशीप रिटेन्शन पर एक दिवसीय सेमीनार कल

रोटरी क्लब उदय द्वारा नये रोटरी सदस्यों को रोटरी द्वारा वैश्विक स्तर पर किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी देने तथा उन्हें एक सच्चा रोटेरियन बनने हेतु उनके लिए रविवार को प्रतापनगर ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल वेली व्यू में एक दिवसीय न्यू मेम्बरशीप रिटेन्शन सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है सेमीनार प्रात: साढ़े नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

 | 

सेमीनार के मुख्य वक्ता रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3051 के पूर्व प्रान्तपाल डॉ. अरूण पारीख होंगे।

क्लब अध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि सेमीनार को पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, प्रान्तपाल मनोनीत रमेश चौधरी, सहायक प्रान्तपाल डॉ. स्वीटी छाबड़ा, डॉ. निर्मल कुणावत,सुशील बांठिया,क्लब की जीएसआर सीमासिंह भी संबोधित करेगी। कार्यक्रम की चेयरपर्सन श्रीमती संाझ नरूला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News