एक दिवसीय जाँच शिविर आयोजित

आज देबारी में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों का की नि:शुल्क ई.सी.जी व ब्लड शुगर की जाँच की गई।

 | 
एक दिवसीय जाँच शिविर आयोजित

आज देबारी में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों का की नि:शुल्क ई.सी.जी व ब्लड शुगर की जाँच की गई। शिविर के संचालक डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि इस शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग व फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टरों ने मरीजो की जाँच कर परामर्श दिया। सिंह ने बताया कि यह शिविर मेवाड़ हॉस्पिटल के बेनर तले लगाया गया है, इस एक दिवसीय शिविर में 150 मरीजों की जाँच की गई। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधानसभा सदस्य शांतिलाल चपलोत द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News