कोरोना पर विजय पाने एक दिवसीय वर्चुअल योग शिविर आयोजित

मुंबई से राष्ट्रीय योग गुरू आशिका ने शिविर में भाग लेने वाले शिविरार्थियों को योग के जरिये कोरोना से निपटने के योग एवं आसन बतायें

 | 
viritual yog shivir

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा सस्थान

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा सस्थान द्वारा योग के माध्यम कोरोना पर विजय पाने के लिये आमजन के लिये आज एक दिवसीय वर्चुअल योग शिविर आयोजित किया गया।

संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि जिसमें मुंबई से राष्ट्रीय योग गुरू आशिका ने शिविर में भाग लेने वाले शिविरार्थियों को योग के जरिये कोरोना से निपटने के योग एवं आसन बतायें। योग गुरू ने यह भी बताया कि योग के जरिये हम किस प्रकार अपने शरीर के खून में शामिल ऑक्सीजन को किस प्रकार बनाये रख सकते है। आशिका ने बताया कि योग के माध्यम से हम सकारात्मक उर्जा से ही इस बीमारी पर विजय पा सकते है।    

शिविर में वर्चुअल रूप में राजस्थान राज्य प्रमुख भंवरलाल पचोरी, कर्नाटक राज्य प्रमुख आलोक दोवडिया,, गुजरात राज्य प्रमुखयोगेश लुणदिया, महाराष्ट्र राज्य प्रमुख दिनेश जैन,  संरक्षक विनोद जैन, इन्दौर संरक्षक संजय जैन, कलोल कार्याध्यक्ष दीपक भाई वखारिया, अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, संगठन महामंत्री चेतन मुसलिया, महामंत्री सुमित जैन, संगठन मंत्री रितेश सुरावत थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News