फतेहपुरा में निर्माणाधीन होटल की छत ढ़हने से एक की मौत छह घायल

उदयपुर शहर के फतेहपुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन होटल की छत का एक हिस्सा ढ़हने से वहां कार्यरत एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि छह अन्य मज़दूर घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। झारखण्ड के श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय जगदीश पुत्र विनोद चौधरी की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि अशोक पासवान, अमरेंद्र शर्मा, छोटाराम चन्द्रवंशी समेत छह मज़दूरों को अस्पताल पहुँचाया गया।

 | 

फतेहपुरा में निर्माणाधीन होटल की छत ढ़हने से एक की मौत छह घायलउदयपुर शहर के फतेहपुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन होटल की छत का एक हिस्सा ढ़हने से वहां कार्यरत एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि छह अन्य मज़दूर घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दिन में करीब दो ढाई बजे के करीब हुआ। फतेहपुरा से नाथद्वारा रोड पर एक निर्माणाधीन होटल की छत भरे का कार्य अंतिम चरण में चल रहा था की अचानक छत का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। जिससे छत निर्माण में निर्माण सामग्री रेती, सीमेंट, कंक्रीट, बांस की बल्लिया, टीन शेड इत्यादि का मलबा नीचे खड़े मज़दूरों पर गिर पड़ा और मलबे में सात मज़दूर दब गए।

Click here to Download the UT App

छत निर्माण में लगे मज़दूर और अन्य लोगो ने मलबे में दबे मज़दूरों को बाहर निकाला लेकिन इस दौरान एक मज़दूर झारखण्ड के श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय जगदीश पुत्र विनोद चौधरी की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि अशोक पासवान, अमरेंद्र शर्मा, छोटाराम चन्द्रवंशी समेत छह मज़दूरों को अस्पताल पहुँचाया गया।

हादसे की सुचना पर अम्बामाता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मज़दूरों, आसपास के लोगो से तथा निर्माणाधीन होटल के ठेकेदार से पूछताछ आरम्भ कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News