एक शाम नवाब खुर्शीद के नाम गज़ल नाईट में बही सुरों की सरिता
गज़ल एकेडमी, रंग-तरंग, तामीर सोसायटी व एम स्क्वायर की ओर से एक शाम साहित्यकार एवं लेखक 80 वर्षीय नवाब खुर्शीद के नाम गजल नाईट कुंभा सभागार में आयोजित की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेम भण्डारी थे।इस अवसर पर डाॅ. देवेन्द्र हिरण, डाॅ. पामिल मोदी, डाॅ. नीरव हिंगड़, हर्ष भट्ट, सतीश शर्मा, निराली जैन ने नवाब खुर्शीद की लिखी गज़लों को अपनी मधुर आवाज दी तो वे शब्द साकार हो उठें।

गज़ल एकेडमी, रंग-तरंग, तामीर सोसायटी व एम स्क्वायर की ओर से एक शाम साहित्यकार एवं लेखक 80 वर्षीय नवाब खुर्शीद के नाम गजल नाईट कुंभा सभागार में आयोजित की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेम भण्डारी थे।
इस अवसर पर डाॅ. देवेन्द्र हिरण, डाॅ. पामिल मोदी, डाॅ. नीरव हिंगड़, हर्ष भट्ट, सतीश शर्मा, निराली जैन ने नवाब खुर्शीद की लिखी गज़लों को अपनी मधुर आवाज दी तो वे शब्द साकार हो उठें।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
समारोह में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने डाॅ. खुर्शीद नवाब को माला, उपरना, शाॅल, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सार्वजनिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर समारोह में उर्दु में लिखित नाटकों के संकलन पर तैयार की गई पुस्तक रोशन अंधेरे व बन्दिशों के दरमियान का डाॅ. यशवन्तसिंह कोठारी, जे.के.तायलिया, कंचनसिंह हिरण, डाॅ.सरवत खान ने विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक चंचल व सुश्री डिम्पी सुहालका ने किया। अंत में आकाशवाणी के पूर्व निदेशक माणिक आर्य ने आभार ज्ञापित किया।
