“एक दिया उन बेटियो के नाम ” अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर बेटियो को दी जाएंगी श्रद्धांजलि

महिलाओ के अधिकारो के प्रति लड़ने वाली "मुट्ठी संस्थान" के बैनर तले 2 से 13 मई तक "एक दिया उन बेटियो के नाम" से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार 12 दिन तक किसी न किसी माध्यम से लोगो में देश की उन बेटियां के प्रति जागरूकता फैलाई

 | 
“एक दिया उन बेटियो के नाम ” अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर बेटियो को दी जाएंगी श्रद्धांजलि

महिलाओ के अधिकारो के प्रति लड़ने वाली “मुट्ठी संस्थान” के बैनर तले 2 से 13 मई तक “एक दिया उन बेटियो के नाम” से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार 12 दिन तक किसी न किसी माध्यम से लोगो में देश की उन बेटियां के प्रति जागरूकता फैलाई गई जो किसी न किसी रूप में दुष्कर्म के जरिये मौत के घाट उतारी जा रही है।

12 दिन तक चले इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोगो ने अपने घर, ऑफिस और मुट्ठी संस्थान के ऑफिस में आकर दिया जलाकर अपनी भागीदारी निभाई। इसी के तहत दुष्कर्म में मारी गयी उन बेटियो को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अंतिम दिन 13 मई से 14 मई को प्रातः 10:10 से अगले दिन प्रातः 10:10 तक 24 घण्टे एक अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर दी जाएगी, जिसमे शहर के जागरूक नागरिको की भागीदारी रहेगी।

संस्थान की अर्चना शक्तावत और सरोज पटेल ने बताया की संस्थान द्वारा हम प्रयासरत है की ज्यादा से ज्यादा बेटियो व महिलाओ को उनके कानूनी अधिकारो के प्रति जागरूक रहे, जिससे महिलाये अपने ऊपर होने वाली उत्पीड़न की घटनाओ में कमी कर पाएंगी। बेटिया देश व राष्ट्र के विकास में सबसे महत्वपूर्ण है। आज बेटिया सभी क्षेत्रो में अपना दबदबा जमा रही है। लेकिन गलत मानसिकता वाले लोगो की वजह दुष्कर्म की घटनाये बढ़ती जा रही है जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है, संस्थान की और से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति मीरा गर्ल्स के नजदीक स्थित लाल निवास कार्यालय आकर सुबह 10 बजे से श्रद्धांजलि में भाग ले सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News