प्रेम प्रसंग के चलते चाकूबाजी में एक घायल
उदयपुर 10 मई 2019, शहर के सूरजपोल खटीकवाड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते उतपन्न हुए विवाद में पड़ौसी ने एक युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया। युवक को घायलावस्था में एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि चाकूबाजी का आरोपी मौके से फरार हो गया और अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपोल खटीकवाड़ा निवासी विनोद माली पुत्र हीरालाल माली ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के भाई और पड़ौस में निवासरत धर्मेंद्र खटीक पुत्र मोहन खटीक से विनोद ने झगड़ा किया और आवेश में आ कर विनोद ने धर्मेंद्र के कूल्हे एवं गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। हो हल्ला होने पर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए इसी दौरान आरोपी विनोद वहां से फरार हो गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया की पुलिस ने एमबी अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान के बाद जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी पकडने के लिए दबिश दी लेकिन अब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।