कार टेम्पो की भिड़ंत एक मरा 14 घायल

उदयपुर 28 मई 2019, जिले के सलूम्बर जयसमंद रोड पर चौकी चौराहे पर सोमवार को कार और टेम्पो की आमने सामने टक्कर होने से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सलूम्बर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ से गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कस्बे से तीन किमी दूर सवारियों से भर टेम्पो जयसमंद की तरफ जा रहा था। सामने से आती तेज़ गति के कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

दुर्घटना में कचरू जोगी पुत्र खुमाजी जोगी उम्र 50 साल निवासी बस्सी समाचोत की मौत है गई जबकि 50 वर्षीया रतनी पत्नी कचरू मीणा निवासी सुरो का कुंआ, 20 वर्षीय शांतिलाल पुत्र रूपजी निवासी झाड़ोल, 27 वर्षीय कालूलाल पुत्र देवीलाल, 70 वर्षीय धुलाराम पुत्र भेमजी निवासी चाटपुर तथा ललित पुत्र देवीलाल पटेल निवासी ओडवाडिया एवं अन्य लोग घायल हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News