सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

आज सुबह राडाजी चौराहे पर तेज गति से जाती कार ने एक स्कूटर सवार तथा एक पैदल चल रहे व्यक्ति को आपनी चपेट में ले लिया।

 | 
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

आज सुबह राडाजी चौराहे पर तेज गति से जाती कार ने एक स्कूटर सवार तथा एक पैदल चल रहे व्यक्ति को आपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर लगने से पैदल व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दुसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया।

अम्बामाता पुलिस ने बताया कि आज सुबह राडा जी चौराहे पर एक कार ने स्कूटर पर नाथद्वारा जाते दिनेश चौबीसा तथा पैदल चल रहे गणेश लाल लखारा को चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में गणेश लाल लखारा की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दिनेश चौबीस को नाजुक हालत में एम.बी अस्पताल पहुँचाया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके पर ही आपनी कार छोड़ कर फरार हो गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News