सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, छह गंभीर घायल

दीपावली मनाने गुजराती पर्यटकों कि सुखेर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27, कविता गांव के समीप कार पलटने से 1 कि मृत्यु व छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बी.एस.एफ कि एम्बुलेंस द्वारा ऍम.बी अस्पताल पहुँचाया गया, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर द

 | 

दीपावली मनाने गुजराती पर्यटकों कि सुखेर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27, कविता गांव के समीप कार पलटने से 1 कि मृत्यु व छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बी.एस.एफ कि एम्बुलेंस द्वारा ऍम.बी अस्पताल पहुँचाया गया, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानजी भाई पटेल पुत्र जस्सू भाई पटेल निवासी साबरकंठा, गुजरात, अपने मित्रों के साथ उदयपुर भ्रमण के लिए आए थे, कल रात 8.45 बजे कविता गाव में बी.एस.एफ छावनी के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर डीवाईडर से जा टकराई जिसमे कानजी भाई पटेल और उनके अन्य छह साथी घायल हो गए।

अतिरिक्त मिली जानकारी अनुसार क्षेत्रवासियों की सुचना पर पुलिस बल मोके पर पहुच घायलों को कार से निकाल अस्पताल पहुचाया। जहा गंभीर चोटों के चलते कानजी भाई पटेल की मृत्यु हो गई व अन्य तीन – दिलीप पटेल पुत्र अमृत भाई पटेल, जिगनेश पुत्र जस्सू भाई पटेल, अन्तरिक्ष पुत्र कालजी पटेल  गंभीर रूप से घायल हुए एंव अन्य तीन को मामूली चोटें आयीं।

गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया। पुलिस ने सुखेर थाने में मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपर्द किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News