टॉप 10 वांटेड में से एक गजेंद्र छापरवाल हत्याकांड का अभियुक्त आशीष गिरफ्तार

गत वर्ष जुलाई माह की 21 तारीख को अम्बामाता थाना क्षेत्र में बहुचर्चित गजेंद्र छापरवाल हत्याकांड में रैकी करने का आरोपी और टॉप टेन वांटेड वांछित अभियुक्त 23 वर्षीय गांधीनगर अम्बामाता निवासी आशीष बारेसा पुत्र घनश्याम बारेसा 6 माह तक फरार रहने वाला आखिरकार कानून के हत्थे चढ़ ही गया। आशीष को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

 | 

आरोपी आशीष लम्बे समय से फरार चल रहा था व अपने मोबाइल का प्रयोग भी नहीं कर रहा था। मुखबिर के ज़रिये सुचना मिलने पर अम्बामाता थाना के एएसआई नारायण सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और जगदीश मुंबई रवाना हुए। मुंबई में पुलिसकर्मी सादे वेश में रेन बसेरे में रात गुज़ारकर आशीष के विरार स्थित ठिकाने का पता लगाकर धर दबोचा।

अम्बामाता थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की आशीष ने गजेंद्र छापरवाल हत्याकांड में रैकी करना स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया जायेगा। वहीँ एएसआई नारायण सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और जगदीश द्वारा आशीष की गिरफ़्तारी में अहम भूमिका को देखते हुए एसपी साहब से पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की गजेन्द्र छापरवाल की 21 जुलाई 2018 को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुनील लोट उर्फ़ बंटी लोट, कृष्णा हरिजन, अरबाज़ खान, प्रवीण उर्फ़ प्रिन्स, अनिल दलोर, संजय सिंह कच्छावा और दुर्गेश हरिजन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News