एक पौधा-एक परिवार अभियान की शुरूआत

शहर के बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए आमजन में जन चेतना जागृत करने हेतु रोटरी क्लब ने सेलिब्रेशन मॉल के साथ मिलकर पौध वितरण कार्यक्रम के तहत ‘एक पौधा-एक परिवार’ अभियान की कल से शुरूआत की। यह अभियान पूरे जुलाई माह में चलेगा।

 | 

एक पौधा-एक परिवार अभियान की शुरूआत

शहर के बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए आमजन में जन चेतना जागृत करने हेतु रोटरी क्लब ने सेलिब्रेशन मॉल के साथ मिलकर पौध वितरण कार्यक्रम के तहत ‘एक पौधा-एक परिवार’ अभियान की कल से शुरूआत की। यह अभियान पूरे जुलाई माह में चलेगा।

इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 10 हजार पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जिसमें उन्हें पौधारोपण के साथ ही उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने कहा कि मुख्य रूप से युवाओं को पयार्वरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में पौध वितरण के साथ जनता को पॉलिथिन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बैग भी वितरीत किए जाएँगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने एंव भावी पीढ़ी को एक अच्छा पयार्वरण दे सके, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर एसे बड़ा करने का संकल्प लेना होगा।

पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि पर्यावरण सुधार हेतु चलाये जा रहे अभियान से निश्चित रूप से दीर्घावधि में शहर को लाभ होगा। पौधा लगाने के बाद उसकी सार-संभाल की जिम्मेदारी भी हमारी है।

सहायक प्रान्तपाल नक्षत्र तलेसरा क्लब ने कहा कि क्लब ने जो ‘एक पौधा-एक परिवार’ अभियान की शुरूआत की है, यह अभियान पूरे जुलाई तक चलेगा। यह अभियान प्रदुषण मुक्त उदयपुर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

उप वन संरक्षक आर.के.जैन ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर ने सेलिब्रेशन मॉल के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पौध वितरण कार्यक्रम की जो शुरूआत की है उससे निश्चित रूप से आमजन में जन चेतना जागृत होगी।

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह खमेसरा, अनुपम खमेसरा, मानिक नाहर, परमेश्वर धर्मावत, पी.एल.पुजारी, नरेशचन्द्र बंसल, गजेनद्र जोधावत, सुशील बांठिया, पदम दुगड़, विजयलक्ष्मी बसंल, साधना मेहता, आशा जैन, सुषमा गोयल, मुनीष गोयल, सरला बांठिया, जमुना पुजारी, कांता जोधावत, डॅा. आनन्द स्वरूप,  आभा स्वरूप, सेलिब्रेशन मॉल की मुख्य अधिकारी नेहा कोठारी, प्रबंधक अंकित तलेसरा सहित अनेक सदस्य एंव गणमान्य नगारिक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News