चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर एक निलंबित एवं 14 को कारण बताओ नोटिस

उदयपुर, 29 मार्च 2019, चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी ने एक आदेश जारी कर चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर एक कार्मिक को निलंबित कर दिया है व शेष 14 कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 14 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

 | 

आदेशानुसार प्रशिक्षण में उपस्थित होकर बिना सूचना के चले जाने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाली के व्याख्याता गोपाल लाल चौबीसा को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 की उप धारा 1 के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसी आदेशानुसार माॅडल स्कूल गोगला के प्रधानाचार्य घनश्याम पालीवाल, सहायक प्रोग्रामर ललित चौबीसा, ग्राम सचिव अनिल जैन व जय प्रकाश जोगी, प्रोगामर प्रकाश एवं सूचना सहायक रोहित शर्मा, आशीष बडाला, राजेन्द्र कुमार मीणा, मयंक सनाढ्य, नानूराम यादव, शिवप्रकाश जांगिड, महेश गमेती, दीपक मुंजेटिया व नवीन कुमार मीणा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News