सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
उदयपुर 13 नवंबर 2019। शहर की अम्बामाता थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद एवं आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र उदयपुर समेत सम्पूर्ण राजस्थान में सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए दो दिन तक नेटबंदी भी लागू की गई थी।
अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया की दिनांक 11 नवम्बर 2019 को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट की सूचना मिलने पर थूर गांव निवासी दिलीप वैष्णव पुत्र छगन दास वैष्णव को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी दिलीप वैष्णव को नगर निगम चुनावो के मद्देनज़र डिटेन कर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट हटवाया गया एवं पाबन्द भी किया गया।
उल्लेखनीय है की उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सप्प जैसे सोशल प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट और कमेंटस करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश किया था।