दलित युवती से बलात्कार के प्रयास करने वाला गिरफ्तार

उदयपुर 7 मई 2019, जिले के सराड़ा क्षेत्र में सोमवार को बाजार से अपने घर लौट रही दलित युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने त्तपरता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 | 

सराड़ा पुलिस के अनुसार युवती दर्जी से अपने कपड़े लेने बाजार गई थी, वहां से घर लौटते समय रस्ते में सुनसान जगह पाकर पीछे से आ रहे युवक ने उसे पकड़कर बलात्कार का प्रयास किया। युवती ने विरोध करते हुए आरोपी को पत्थर मारकर खुद को जैसे तैसे बचाकर भाग निकली और परिजनों को सूचना दी।परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सराड़ा पुलिस थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया दलित युवती से जबरदस्ती करने के प्रयास में कन्हैयालाल उर्फ़ कनु पुत्र शिवा कुम्हार निवासी सगतडा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News