चार माह से ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार
उदयपुर 18 मई 2019 जिले के भींडर कस्बे में एक विवाहिता के साथ विगत चार माह से मोबाईल पर सम्पर्क कर पहले दोस्ती करने फिर अश्लील बाते कर बलात्कार करने और अनैतिक दबाव बनाकर ज़ेवर हड़पने और लगभग डेढ़ लाख रूपये ऐंठने और ब्लैकमेल करने आरोप में भींडर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

भींडर निवासी एक विवाहिता ने 13 मई 2019 को भींडर थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ विगत चार माह से बलात्कार करने, ज़ेवर हड़पने और ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रूपये ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। विवाहिता के अनुसार पति और ससुराल वालो के डर से वह अब तक चुप बैठी थी। आखिरकार हिम्मत कर उसने आरोपी की खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
भींडर पुलिस थानाधिकारी पूनाराम ने बताया पीड़िता की रिपोर्ट पर अभियुक्त के संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी गुजरात सूरत भाग गया लेकिन कल भींडर आने पर आरोपी लोकेश भोई पिता भैरूलाल भोई निवासी भींडर को गिरफ्तार कर जांच प्रारम्भ कर दी है