वनप्लस के फोन हुए महंगे, जाने कितनी बढ़ी कीमत
Udaipur Times, Oneplus Smartphone : मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी स्मार्टफोन यूजर्स हैं और नया फोन लेना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतें ₹4000 तक बढ़ा दी हैं। ब्रांड ने कीमत बढ़ाने का सीधा कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है की इसकी वजह ग्लोबल लेवल पर चिपसेट और डिस्प्ले पैनल्स जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, लॉजिस्टिक्स/सप्लाई-चेन कॉस्ट और मार्केट में उतार-चढ़ाव है।
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा असर ₹20,000 के बजट में शॉपिंग करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा।
वनप्लस N6x के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत पहले ₹19,999 थी, जो अब बढ़कर ₹20,999 हो गई है। वहीं, इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला दूसरा वैरिएंट भी अब ₹20,999 की जगह ₹22,999 में मिलेगा।
इसके अलावा, वनप्लस N6 मॉडल के दोनों वैरिएंट्स की कीमतों में भी ₹2000 की बढ़ोतरी की गई है। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹22,999 के बजाय ₹24,999 में मिलेगा, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट ₹24,999 से बढ़कर ₹26,999 का हो गया है।
