मीरा कन्या महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सत्र 2013-14 से ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की गई है। छात्राएं इन्टरनेट के माध्यम से अपने घर, साईबर कैफे से आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय द्वारा भी छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। कॉलेज शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, जयपुर द्

 | 

मीरा कन्या महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सत्र 2013-14 से ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की गई है। छात्राएं इन्टरनेट के माध्यम से अपने घर, साईबर कैफे से आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय द्वारा भी छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। कॉलेज शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, जयपुर द्वारा निदेशक नवीन जैन के मार्ग निर्देशन में इस ऑनलाईन प्रवेश हेतु एक साफ्टवैयर डवलप किया गया है जो अत्यन्त सरल एवं सुगम है।

छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय भी 5 जून और 6 जून को छात्राओं के लिए उनके अभिभावकों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा ताकि छात्राओं को सुविधा हो सके।

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में चूंकि 50 प्रतिशत छात्राएं एस.टी/एस.सी तथा निम्न आय वर्ग की तथा सुदूर क्षेत्रों जैसे खेरवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ की भी होती हैं तथा कोई छात्रा ज्ञानाभाव के कारण प्रवेश से वंचित नहीं रहे उसके लिए साईबर कैफे को भी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी। महाविद्यालय के सम्बन्धित व्याख्याता फोन/मोबाईल फोन पर उपलब्ध रहेंगे। साईबर कैफे के माध्यम से ऑनलाईन प्रवेश में छात्राओं को अपने डॅाक्यूमेन्ट जैसे – सैकेण्ड्री तथा सीनियर सेकेण्ड्री की अंकतालिका अपना रोल नम्बर आदि साथ ले जाने होंगे ताकि आवेदन पत्र में एन्ट्रीज सही हो सके।

छात्राओं की मदद के लिए महाविद्यालय ने एक हेल्प डेस्क भी बनाया है जिसमें तीन व्याख्याता प्रत्येक संकाय से एक तथा दो मंत्रालयिक कर्मचारियों को लगाया गया है जो की पूछताछ एवं सहायता केन्द्र पर छात्राओं को तथा अभिभावकों को सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News