हरियाणा की MDU में इन खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जाने दाखिले का पूरा प्रोसेस ?

 | 
हरियाणा की MDU में इन खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जाने दाखिले का पूरा प्रोसेस ? 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीए पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से संचालित एमबीए (एसएफएस) में 3 और एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) में 24 सीटें रिक्त हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 से 17 सितंबर तक चलेगी। आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची 18 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण की काउंसलिंग 21 सितंबर को आयोजित होगी। 

अंतिम चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 22 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News