हरियाणा के तहसीलों में ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले की सभी तहसीलों में ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर Online राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य गलतियां सुधारी जाएगी।
जानकारी के अनुसार भूमि और राजस्व रिकॉर्ड में हुई गलतियों को ठीक करवाने के लिए लोगों को प्रदेश मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक इस Online मॉड्यूल से राजस्व विभाग द्वारा शुरू किए गए 99 प्रतिशत गलती मामलों का निपटान तहसील स्तर पर ही होने की संभावना रहेगी। इससे लंबित मामलों की संख्या कम होगी और इसके साथ ही लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। Haryana News