ऑनलाइन फेमिली फोटो में महेंद्र सिंह राणा रहे विजेता

रामी रॉयल रिसॉर्ट्स एंड स्पा एवं अमेज़िंग डील्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजत हुआ कार्यक्रम 

 | 

सभी विजेताओं को दी गई ट्रॉफी

रामी रॉयल रिसॉर्ट्स एंड स्पा,उदयपुर एवं अमेजिंग डील्स उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन फेमिली फोटो कांटेस्ट 2021 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

अमेजिंग डील्स उदयपुर की ओर से जारी परिणाम के आधार पर रामी रॉयल रिसॉर्ट्स एंड स्पा, उदयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक जैन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महेंद्र सिंह राणा को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। 

द्वितीय स्थान पर साजिदा हबीब एवं तृतीय स्थान पर निशा जैन रहीं। टॉप 10  में सुन्दर सिंह बापना , चिराग चित्तौडा , ज़ाहिदा मंसूर , तरुणा सोनी, ललिता कुंवर राणा, महेश मारु एवं नीरू मेहता को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। 

कायक्रम में अमेजिंग डील्स उदयपुर के रिषित जैन एवम रामी रॉयल रिसॉर्ट्स एंड स्पा, उदयपुर के जनरल मैनेजर आर. प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News