ऑनलाइन मेडिकल डायरी का कार्य प्रगति पर

सभी राज्य पेंशनर्स को मेडिकल डायरियां जिला कोषालय से ऑनलाईन जारी करने का कार्य प्रगति पर है । पेंशनर्स को ऑनलाईन डायरी जारी करने के लिए 21 फरवरी से 5 मार्च तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 | 

सभी राज्य पेंशनर्स को मेडिकल डायरियां जिला कोषालय से ऑनलाईन जारी करने का कार्य प्रगति पर है । पेंशनर्स को ऑनलाईन डायरी जारी करने के लिए 21 फरवरी से 5 मार्च तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला कोषाधिकारी एस.एन. बांगड ने बताया कि कोषालय की आवक-जावक संख्या 3001 से 3500 तक के पेंशनर्स 21 से 25 फरवरी तक 3501 से 4000 तक के पेंशनर्स 26 से 28 फरवरी तथा 4001 से 4500 तक की ऑनलाइन मेडिकल डायरियां 1 से 5 मार्च के दौरान सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक कोषालय के पेंशन अनुभाग से पेंशनर्स को दी जाएगी।

सभी पेंशनर्स को अपने साथ रसीद संख्या मूल पीपीओ तथा वर्तमान में चल रही मूल मेडिकल डायरी के साथ अपनी निर्धारित तिथियो में आने को कहा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News