गीतांजली हॉस्पिटल में एक सप्ताह के लिए ओपीडी निःशुल्क

सोमावार 14 नवम्बर को गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर प्रशासन ने रोगियों को उपचार में हो रही असुविधा को देखते हुए 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक निःशुल्क ओपीडी परामर्श देने का निर्णय लिया।

 | 
गीतांजली हॉस्पिटल में एक सप्ताह के लिए ओपीडी निःशुल्क

सोमावार 14 नवम्बर को गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर प्रशासन ने रोगियों को उपचार में हो रही असुविधा को देखते हुए 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक निःशुल्क ओपीडी परामर्श देने का निर्णय लिया। गीतांजली हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किशोर पुजारी ने बताया कि केन्द्र सरकार के विमुद्रिकरण के फैसले के चलते नकदी की उपलब्धता न होने के कारण मरीजों को अस्पताल में उपचार के लिए असुविधा हो रही है, जिसे देखते हुए गीतांजली प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए ओपीडी में परामर्श को निःशुल्क करने का जनहित में निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार 15 तारीख से रोगी अस्पताल में निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर पाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News