स्वरुप सागर के गेट खोले
शहर में दोपहर के बाद लगी बरखा की झड़ी के बाद स्वरुप सागर बांध से पानी छलकना शुरू हो गया था। केचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होने से सीसारमा नहर का जलस्तर बढ़ गया। फलस्वरूप दिन में ही पिछोला का जलस्तर 11 फिट हो गया था। आगे से पानी की आवक को देखते हुए पिछोला के स्वरुप सागर छोर के दो गेट एक एक फिट खोल दिए
उदयपुर 30 अगस्त 2019, शहर में दोपहर के बाद लगी बरखा की झड़ी के बाद स्वरुप सागर बांध से पानी छलकना शुरू हो गया था। केचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होने से सीसारमा नहर का जलस्तर बढ़ गया। फलस्वरूप दिन में ही पिछोला का जलस्तर 11 फिट हो गया था। आगे से पानी की आवक को देखते हुए पिछोला के स्वरुप सागर छोर के दो गेट एक एक फिट खोल दिए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार रात को साढ़े नौ बजे स्वरुप सागर के दो गेट एक एक फिट खोले गए। स्वरुप सागर से पानी आयड नदी से होते हुए उदयसागर में समा जाएगा। दूसरी तरफ फतेहसागर झील का जलस्तर भी 11 फिट को छू गया है। फतेहसागर को भरने वाली मदार नहर से पानी की आवक बनी हुई है। उम्मीद की जाती है परसो रविवार तक फतहसागर भी छलक जाए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आज दिन भर उदयपुर शहर में दोपहर बाद मेघो ने जमकर शहर में मेहर बरसाई। शहर में करीब 40 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसी प्रकार मदार क्षेत्र में 25 मिलीमीटर और गोगुन्दा में भी अच्छी बरसात की खबर है।

