उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के चौथे संस्करण का उद्घाटन रद्द किया गया
उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल और फेस्टिवल के समर्थकों हिंदुस्तान जिंक, वंडर सीमेंट्स, राजस्थान टूरिज्म ने कल गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 42 सीआरपीएफ जवानों को श्रृद्धांजलि देते हुए आज शुरू होने वाले उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया है।

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का उद्घाटन आज 15 फरवरी को होना था लेकिन दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में बहादुर जवानों के बलिदान को सम्मान देते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने आये मशहूर कलाकार शशांक सुब्रमण्यिम ने हमले में शहीद हुये जवानों के प्रति हार्दिक श्रृद्धांजलि देते हुए अपना परफॉर्मेंस दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सहर इंडिया के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने कहा कि हम इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हैं और दुख की इस घड़ी में हम सभी देश के बहादुर शहीद जवानों के परिवारों के साथ हैं।